दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट पर शहरवासी लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस बार लोगों ने टूटी सड़कों, बारिश के पानी की निकासी और नाली निर्माण जैसी मूलभूत समस्याओं को उठाया। वहीं, भास्कर समाधान पर प्रकाशित दो शिकायतों का संबंधित विभाग ने समाधान भी कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… कटराथल में जलभराव से बढ़ी राहगीरों की परेशानी कटराथल के एसएएफ-8 क्षेत्र में हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र निवासी हितेश्वर नेहरा ने बताया कि सड़क पर पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, जबकि बाइक सवारों के फिसलने का खतरा भी बना रहता है। महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था में सुधार कर इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। रोशनगंज मोहल्ले में बदहाल सड़क से लोग परेशान मोचीवाड़ा रोड से अब्दुल रहमान ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि रोशनगंज मोहल्ला, वार्ड नंबर-3 की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है तथा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बारिश का पानी सड़क पर भरने से आवागमन प्रभावित पलवास रोड से गिरधारी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बारिश के बाद पूरी सड़क पर पानी भर जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर बना रहता है और राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है। सड़क और नाली नहीं होने से बढ़ी परेशानी टोडी नगर से प्रह्लाद राम ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में अब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। बारिश के दौरान रास्ते पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की है। जलभराव की समस्या का हुआ समाधान फतेहपुर रोड से अनिल शेखीसर ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि आनंद नगर में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता था। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने आवश्यक कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की और समस्या का समाधान कर दिया। अब सड़क पर पानी जमा नहीं हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट हुई ठीक चांदपोल से हाजीद अहमद अली ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी थी। रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया। अब क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई है और लोगों ने राहत जताई है। आज के स्टार ऑफिसर: जेईएन सुरेंद्र गोदारा भास्कर समाधान के तहत आज के स्टार ऑफिसर जेईएन सुरेंद्र गोदारा रहे। फतेहपुर रोड से अनिल शेखीसर ने आनंद नगर में सड़क पर जलभराव की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन सुरेंद्र गोदारा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम को आवश्यक निर्देश दिए। उनके प्रयासों से जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया गया और सड़क पर पानी भरने की समस्या का समाधान कराया गया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली और लोगों ने विभाग की त्वरित पहल की सराहना की। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 3.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 7.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 8.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 9.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 10.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’