सीकर शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है तो कहीं टूटी सीवरेज लाइन, आवारा पशु और सड़क-पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोग परेशान हैं। वहीं, भास्कर समाधान पर उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे अंडरपास से जलभराव हटाया और गैस पाइपलाइन कार्य के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत दिलाई। सड़क सुधार में प्रभावी कार्रवाई करने वाले एईएन वाजिद अली आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : एईएन वाजिद अली आज के हमारे स्टार ऑफिसर एईएन वाजिद अली बने हैं। रानी सती सर्किल निवासी जयप्रकाश सैनी ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि गैस पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरा गया था और सड़क पर मिट्टी व मलबा फैला हुआ था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या मिलने के बाद एईएन वाजिद अली ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से सड़क की मरम्मत करवाई और सड़क पर फैली मिट्टी व मलबा हटवाया। समय पर कार्रवाई से सड़क पर आवागमन सुगम हुआ और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। रेलवे अंडरपास के जमा पानी से लोगों को मिला राहत बड़ागांव गांव में रेलवे अंडरपास पिछले दो दिनों से पानी से भरा हुआ था, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। इस समस्या को लेकर जगदीश ने समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने अंडरपास से पानी की निकासी कर रास्ता दोबारा चालू कर दिया। अब अंडरपास से लोगों और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। ग्रामीणों ने राहत जताते हुए समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया। दधीच नगर में सड़क की समस्या का हुआ समाधान दधीच नगर वार्ड-29 के मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क पर गड्ढे और मलबा पड़ा हुआ था। इस समस्या को लेकर जयप्रकाश सैनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत कर गड्ढे भरवा दिए और मलबा हटाकर मार्ग को व्यवस्थित कर दिया। अब सड़क पर आवागमन पहले की तरह सुचारु हो गया है। स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए संबंधित विभाग की कार्रवाई की सराहना की। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बेसहारा पशुओं के जमावड़े से परेशान लोग देव नगर के गणेश विहार क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता महेश खोखर ने बताया कि इलाके में गाय और अन्य आवारा पशु दिन-रात घूमते रहते हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने जल्द आवारा पशुओं को पकड़कर हटाने की मांग की है। सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी मनसा कॉलोनी में सीवर चैंबर से लगातार गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। शिकायतकर्ता रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले दो महीने से यह समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी फैलने से दुर्गंध आ रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कॉलोनीवासियों ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। टूटी सीवरेज लाइन से बढ़ रहा जलभराव कंवरपुरा रोड से शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने बताया कि पिछले एक साल से सीवरेज लाइन टूटी हुई है। इसके कारण गड्ढों में पानी जमा रहता है और मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द सड़क और सीवरेज लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क और पेयजल पाइपलाइन का अभाव राघव विहार क्षेत्र में सड़क और पेयजल पाइपलाइन नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता मनीष ने बताया कि कॉलोनी में अब तक पानी की पाइपलाइन नहीं डाली गई है, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं कच्ची सड़क होने के कारण हादसों का खतरा भी रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क और पाइपलाइन का निर्माण कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1. सीकर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या का हुआ समाधान:जाम नालियां, टूटी नाली और टूटे सीवर चेंबर की शिकायतें भी सामने आई, जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.चांदपोल में महज 1 घंटे में साफ हुआ कचरा:सीकर के राघव विहार में परिषद ने बनाई पक्की सड़क, AEN विकास बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.राघव विहार में सड़क निर्माण की समस्या का हुआ समाधान:शहर में सड़क, नाली, पेयजल, सीवर और बेसहारा पशुओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी 5.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 6.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 9.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई