सीकर जिले में एक युवती को बहला-फुसलाकर शादी करके अश्लील फोटो वीडियो रिकॉर्ड करना और फिर उन्हें वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 26 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी बातचीत जिले के ही रहने वाले एक युवक से होती थी। युवक ने पहले तो युवती से दोस्ती की और बाद में कहने लगा कि मुझे तुमसे ही शादी करनी है। आरोपी युवक बहला-फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया। उसके बाद आरोपी युवक ने कई जगह युवती के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए। युवती ने परेशान होकर जब जाने की बात कही तो आरोपी उसे धमकी देने लगा कि तुम कहीं भी गई या मुझे छोड़ने की कोशिश की तो तुम्हारे फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो एक फेक अकाउंट बनाकर वायरल भी कर दिए। नाबालिग को ब्लैकमेल करके जेवरात और रुपए हड़पे सीकर जिले में एक नाबालिग को ब्लैकमेल करके रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 17 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि एक युवक ने कोचिंग के दौरान उनकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने हजारों रुपए और सोने का मादलिया भी हड़प लिया। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।