सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए 7.30 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से बाइक भी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस ने सीकर के इंडस्ट्रियल एरिया में की। उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि आरोपी मनफूल बंजारा(33) पुत्र हेमाराम बंजारा निवासी कच्ची बस्ती,हाउसिंग बोर्ड के पास बस डिपो को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 7.30 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है। दरअसल पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया में कोई युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए आया है। इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। यहां पर एक बाइक सवार पुलिस को देखकर अपनी बाइक को घूमाने लगा। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 7.30 ग्राम स्मैक मिली। अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया कि आरोपी ने उदयपुरवाटी के रमेश सांसी से यह स्मैक खरीदी थी। जिसे वह शहर में अलग- अलग एरिया में पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस अब मुख्य सप्लायर का पता लगा रही है।