सीकर जिले में 19 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात के समय घरवालों के साथ सोई थी। परिवार के लोग सुबह जागे तो उन्हें युवती नहीं मिली। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है। 19 साल की युवती के बड़े भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 2 अप्रैल की रात परिवार के सभी लोग एक कमरे में सोए हुए थे। रात 12 बजे तक परिवार के सभी लोग सो चुके थे। सुबह जब उठे तो देखा कि 19 साल की बहन घर पर नहीं थी। फोन बंद आ रहा पहले तो घरवालों ने सोचा कि युवती वॉशरूम गई होगी। लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी जब युवती नहीं लौटी तो परिवार वॉशरूम की तरफ गया। वहां पर भी युवती नहीं मिली। इसके बाद युवती के मोबाइल पर कॉल किया तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। युवती की गांव और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एक 18 साल की युवती भी लापता हुई वहीं, जिले में एक 18 साल की युवती के भी लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इस मामले में भी पुलिस युवती की तलाश कर रही है।