सीकर रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट के लिए केवल एक ही खिड़की है। इसके चलते कई बार यहां लोगों की लंबी लाइन लग जाती है। सीकर में दूसरे जिलों और राज्यों के भी स्टूडेंट पढ़ाई करने,एग्जाम देने के लिए आते हैं। लेकिन कई बार भीड़ होने की वजह से टिकट नहीं मिल पाने के कारण उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। लोगों ने यहां पर दूसरी टिकट विंडो शुरू करने की मांग की है। हालांकि रेलवे प्रशासन का इस मामले में कहना है कि स्टेशन का दूसरा एंट्री गेट बनकर तैयार हो चुका है। जैसे ही वह शुरू होगा तो वहां भी टिकट विंडो रहेगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि सीकर में रेलवे स्टेशन कल्याण सर्किल के पास मौजूद है। सीकर में ज्यादातर स्टूडेंट नवलगढ़ रोड जो पिपराली रोड एरिया में रहते हैं। अब नया एंट्री गेट शुरू होने से उन्हें नवलगढ़ पुलिया क्रॉस करके कल्याण सर्किल की तरफ नहीं आना होगा। उन्हें रेलवे कॉलोनी के पास से ही नए एंट्री गेट से स्टेशन में एंट्री मिल जाएगी। बता दें कि सीकर स्टेशन के रास्ते करीब 50 से ज्यादा ट्रेन संचालित होती है। इनमें करीब डेढ़ दर्जन ट्रेन ऐसी है जो दिल्ली चलती है। इस स्टेशन से रोजाना करीब 30 हजार से ज्यादा लोग आवागमन करते हैं।