सीकर में आज से RPSC की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा शुरू हो चुकी है। आज पहले दिन की पहली पारी सुबह 11 से शुरू हो चुकी है और 1 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक है। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों ने केंद्र में प्रवेश करने से पहले अपने नोजपिन,हाथों की चूड़ियां और चुन्नी उतारी। सीकर के एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में तीन महिला अभ्यर्थी 2 मिनट की देरी से पहुंची लेकिन गेट बंद हो चुका था। ऐसे में उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक वहां खड़े रहकर स्टाफ से रिक्वेस्ट की लेकिन एंट्री नहीं दी गई। बतादें कि सीकर में रविवार और सोमवार को दो पारियों में एग्जाम होनी है। इसके लिए कुल 37 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें कुल 24 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 7 फ्लाइंग टीम बनाई गई हैं। जो सेंटर पर जाकर जांच करेंगी। आरपीएससी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में कोई कैंडिडेट नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे 10 लाख रुपए से 10 करोड़ तक का जुर्माना और 10 साल की जेल की सजा होगी। यदि कोई कर्मचारी भी शामिल रहता है तो उसे भी यही सजा मिलेगी। इसके अलावा अगर कोई डमी कैंडिडेट को एग्जाम देते पकड़वाता है तो उसे 1 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा। PHOTOS में देखिए एग्जाम में एंट्री लेने के लिए रिक्वेस्ट करते अभ्यर्थी… --- ये खबर भी पढ़ें अभ्यर्थी भड़की, कहा- कलेक्टर-SP भी तो देर से आते हैं; टी-शर्ट उतरवाई, धागे-बटन भी काटे राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती का एग्जाम आज और कल होगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसके लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रवेश दिया गया। दूसरी पारी की परीक्षा 3 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए एंट्री दोपहर एक बजे शुरू होगी। (पूरी खबर पढ़ें)