सीकर के श्रीकल्याण धाम में चल रहा 4 दिवसीय श्रीकल्याण पाटोत्सव का आज समापन हो गया। बुधवार को सनातन समरस महाजागरण के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में पूरे शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। धाम के व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया- इन 4 दिनों में सवा लाख तुलसी अर्पण, निशान पदयात्रा, नृसिंह लीला, यज्ञ, महाअभिषेक और दीपोत्सव के कार्यक्रम हुए। धाम‌ के महंत विष्णुप्रसाद शर्मा के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि व मेघवाल समाज की सभी गूगा मेडियों ने भजनों की प्रस्तुति दी‌। भगवान कल्याणजी महाराज को सवा लाख तुलसी के पत्ते अर्पित किए। राधा दामोदर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निशान पदयात्रा निकली। फूलों की बारिश हुई यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। फिर निशान अर्पित किए। पंजाब से आए विशेष कलाकारों ने 'नृसिंह लीला' और नृसिंह श्रृंगार महाआरती हुई। हर घर 11 दीपक जलाए गए कार्यक्रम के दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सर्व मंगलकामना यज्ञ किया। विभिन्न ताजे फलों के रस और दूध से श्रीकल्याण भगवान का विधि-विधान से महाअभिषेक किया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती उतारी और भक्तों को महाप्रसाद बांटा गया‌। पंजाब के कलाकारों ने सजीव झांकियां सजाईं और बधाई गीत गाए। श्रद्धालुओं ने हर घर 11-11 दीपक जलाए। पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन नारद जयंती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।