सीकर जिले में 25 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती मार्केट से सामान लाने के लिए गई थी। जो 24 घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। वहीं जिले में 2 युवतियां भी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। युवती (25) के पिता ने पुलिस में सोमवार को शिकायत देकर बताया कि मेरी बेटी 6 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे मार्केट में सामान लाने के लिए बोलकर गई थी। इसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। एक युवती और एक नाबालिग भी लापता वहीं शहर में एक युवती (19) के पिता ने पुलिस में सोमवार को शिकायत देकर बताया कि मेरी बेटी 5 जुलाई की रात हमारे साथ सोई थी। सुबह करीब 5 बजे परिवार के लोग जागे तो बेटी नहीं मिली। इसके बाद आस-पड़ोस में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एक किशोरी (17) की मां ने पुलिस में बेटी के लापता होने की सोमवार को शिकायत दी। इसमें बताया कि मेरी बेटी 3 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।