सीकर‌ के मौसम में एक सप्ताह से लगातार बदलाव हो रहा है। आज लगभग 15 दिन बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान फिर 12 डिग्री तक आ गया है। मौसम में लगातार बदलाव की वजह से मौसमी पेशेंट बढ़ रहे हैं। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक मौसमी डिस्टर्बेंस का असर अब कम हो गया है, हालांकि बीती रात अच्छी-खासी सर्दी का अहसास हुआ। रात के तापमान में भी गिरावट इससे पहले सीकर में शनिवार को दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही। आज सुबह धूप कमजोर होने के कारण हवा में हल्की ठंड रही। बादलों की आवाजाही का दौर अब भी जारी है। शुक्रवार को दिनभर बारिश होने के कारण शनिवार रात के तापमान में भी गिरावट रही। शनिवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सीकर में आज सुबह से धूप और बादलों के बीच हल्की हवाएं भी चलीं, अब अगले एक सप्ताह तक मौसम में‌ लगातार बदलाव होंगे। इस बार सीकर में दिन का अधिकतम तापमान मार्च महीने में ही 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा था, लेकिन लगातार 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण अब 4 दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक आ गया। सीकर में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। दिन-रात के तापमान में अंतर भी कम बात करें सीकर के तापमान की तो सीकर में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में दिन-रात के तापमान में अंतर भी कम हुआ है। इस साल जल्दी आई थी गर्मी सीकर समेत पूरे प्रदेश में 4-5 दिन से मौसम बदला हुआ है। अब अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा। इस साल क्लाइमेंट चेंज के कारण गर्मी के मौसम ने जल्दी दस्तक दी, इसके बाद लगातार एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से वापस ठंडा मौसम हो गया है। फिलहाल शेखावाटी समेत उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में पारे में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बदलाव होंगे और उसके बाद तेज गर्मी शुरु हो जाएगी।