सिरोही जिला परिषद में नाम वापसी के बाद 27 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। भारत आदिवासी पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यह दल आबूरोड और पिंडवाड़ा के आदिवासी इलाकों में किसे नुकसान पहुंचाएगा, यह नतीजों के बाद ही पता चलेगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों जिला परिषद में बहुमत का दावा कर रहे हैं। कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मैदान में होने से उन्हें परेशानी हो रही है। कांग्रेस एकजुट होकर लड़ रही है, वहीं भाजपा नगर निकाय के नतीजों से सबक लेकर रणनीति बना रही है। प्रमुख बनने की दौड़ में कांग्रेस से गुमान सिंह देवड़ा, नारायण सुथार, नरेंद्र सिंह देवड़ा हैं। भाजपा से नारायण लाल पुरोहित और जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मुख्य दावेदार हैं। वार्ड 4 से गुमानसिंह प्रतापसिंह और गणपत सिंह राठौड़ आमने-सामने हैं। नारायण लाल पुरोहित और नरेंद्र सिंह देवड़ा भी एक-दूसरे के खिलाफ हैं। गणपत सिंह राठौड़ को कई नेताओं का समर्थन मिला है। नारायण पुरोहित और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी प्रमुख बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।