जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ईएनटी विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. रेखा हर्षवर्धन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में डॉ. हर्षवर्धन को ईएनटी डिपार्टमेंट का एचओडी (HOD) बनाया गया है, जिनका कार्यकाल 1 मई से शुरू होगा। डॉ. रेखा हर्षवर्धन वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में यूनिट हेड और सीनियर प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। एचओडी के रूप में उनका कार्यकाल 2 साल के लिए होगा। वर्तमान में डॉ. पवन सिंघल ईएनटी डिपार्टमेंट के एचओडी हैं, जिनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है।