IPL के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं हैदराबाद को दूसरी हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में LSG ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। लखनऊ की जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। उनके अलावा ऐडन मार्करम ने 27 बॉल पर 45 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हर्ष दूबे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला। वहीं, ईशान किशन ने निकोलस पूरन को रन आउट किया। क्लासन-नीतीश के अर्धशतक इससे पहले, SRH के लिए हेनरिक क्लासन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) ने अर्धशतक लगाए। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिला। हर्षल पटेल को ऋषभ पंत ने रन आउट किया। मैच का स्कोरकार्ड…