श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर, लालगढ़ जाटान और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह से भी आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। शाम की बारिश से मिली राहत शुक्रवार दोपहर तक जिले में तेज गर्मी और उमस का असर बना रहा। शाम को सादुलशहर, लालगढ़ जाटान और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से जारी है बादलों की आवाजाही शनिवार सुबह से क्षेत्र में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। तापमान में दर्ज हुई गिरावट मौसम राडार स्टेशन श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। एक सप्ताह तक मौसम सूखा रहने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार से अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम सामान्य रूप से सूखा बना रहने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार शाम हुई बारिश ने क्षेत्र में गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचाई है।