श्रीगंगानगर। ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत पीएम श्री विद्यालय गणेशगढ़ में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। सामाजिक न्याय विभाग के विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। मानस हेल्पलाइन (1933) के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने आजीवन नशामुक्त रहने की शपथ ली।