शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से जुड़े एक VIDEO को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया गया। जिसमें एक व्यक्ति सुखबीर बादल से कहता सुनाई देता है, "आपने कौम का बहुत नुकसान किया, अब कौम का पीछा छोड़ दो।" इसके बाद में सामने आए अलग-अलग वीडियो और दावों ने विवाद को और हवा दे दी। कहीं पहले वीडियो को सही बताया गया तो कहीं उसे फेक करार दिया गया। किसी ने ऑडियो से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि खुद को 'अकाली दल- वारिस पंजाब दे' का गुरदासपुर देहाती अध्यक्ष बताने वाले मनजिंदर सिंह बल ने कहा कि पहला वीडियो उन्हीं का है और उसमें कोई एडिटिंग नहीं हुई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अकाली दल समर्थक, विरोधी और आम यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो और उनसे जुड़े दावों की पुष्टि नहीं करता। डिटेल में समझें, कैसे बढ़ता चला गया विवाद:- पहला VIDEO: ‘कौम का नुकसान किया’ 24 जुलाई को सोशल मीडिया पर सबसे पहले एक वीडियो वायरल हुआ। इसके साथ लिखा गया कि अकाली दल वारिस पंजाब दे के गुरदासपुर देहाती अध्यक्ष मनजिंदर सिंह बल दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे तक जाने वाली बस में सुखबीर बादल के साथ सवार थे। वीडियो में एक व्यक्ति पहले सुखबीर बादल को सत श्री अकाल कहता है और फिर बोलता है, "बादल साहब, आपने कौम का बहुत नुकसान किया, अब कौम का पीछा छोड़ दो।" वीडियो में सुखबीर बादल पहले मुस्कुराते और फिर गंभीर होते दिखाई देते हैं। दूसरा VIDEO: ‘विकास के लिए धन्यवाद’ कुछ देर बाद अकाली दल बादल अबोहर के सोशल मीडिया पेज पर दूसरा वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें पहले वीडियो पर 'फेक' का वॉटरमार्क लगाया गया। साथ ही एक अन्य वीडियो जोड़कर कहा गया कि जिस व्यक्ति ने सुखबीर बादल से बात की थी, उसने अकाली सरकार के समय हुए विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया था। तीसरा VIDEO: कर्मचारी बोला- मेरी आवाज बदली गई इसके बाद एक युवक का वीडियो सामने आया। उसने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट का कर्मचारी बताते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धन्यवाद उसी ने कहा था। युवक का कहना है कि सोशल मीडिया पर उसकी आवाज बदलकर फर्जी वीडियो चलाया जा रहा है। उसने यह भी कहा कि काम करने वाले और नकली वीडियो बनाने वाले, दोनों को पता है कि पंजाब में किसने कितना काम किया। चौथा VIDEO: बल बोले- पहला VIDEO मेरा ही कुछ घंटे बाद एक और वीडियो सामने आया। इसमें खुद को मनजिंदर सिंह बल बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि वायरल पहला वीडियो उन्हीं का है। उन्होंने ही सुखबीर बादल से कहा था कि "आपने कौम का बहुत नुकसान किया, अब कौम का पीछा छोड़ दें।" बल ने कहा कि वीडियो में कोई एडिटिंग नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह पूरे दिन जंतर-मंतर में धरने पर थे। इंटरनेट बाधित होने के कारण पहले प्रतिक्रिया नहीं दे सके और लोगों के सवालों का जवाब बाद में देंगे। यह विवाद क्यों अहम है? यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब शिरोमणि अकाली दल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और जनाधार मजबूत करने में जुटा है। दूसरी ओर, पंथक राजनीति में बादल परिवार की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वहीं अकाली दल-वारिस पंजाब दे पार्टी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सुखबीर बादल के विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट का यह वीडियो और उसके बाद शुरू हुई सोशल मीडिया जंग अकाली दल के लिए सिर्फ वायरल कंटेंट नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक छवि और नैरेटिव से जुड़ा मुद्दा बन गई है। सोशल मीडिया 3 धड़ों में बंटा ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… तरनतारन में सुखबीर बादल का वादा, सतलुज-ब्यास बांधों को कंक्रीट का बनाएंगे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तरनतारन में एक घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश से लेकर पाकिस्तान सीमा तक सतलुज और ब्यास नदियों पर बने सभी बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर…