सादुलपुर | पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में मंगलवार को विधिक जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीजे प्रथम मुनेश चंद यादव ने अपहरण, यौन हिंसा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी असहज या संकटपूर्ण परिस्थिति में बिना भय के उचित कदम उठाना चाहिए। चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी देते हुए बताया कि संकट में फंसे बच्चों की सहायता के लिए इसका उपयोग करना चाहिए। संस्था प्रधान डॉ. सुशीला बलौदा ने बाल अधिकार व बाल संरक्षण संबंधी जानकारी दी। साइबर अपराधों से बचने के लिए व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी से साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि यादव का स्वागत किया।