बांसवाड़ा के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में युवक की नृंशस हत्या के बाद पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद बिगड़े हालातों को देखते हुए गांव में अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है। साथ ही गांव में हर आवाजाही पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। ​12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट मृतक गोविंद के ​परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुल 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। फिलहाल 6 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ​गमगीन माहौल में अंतिम विदाई ​सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार सुबह मृतक गोविंद का शव परिजनों को सौंपा गया। गांव में स्थिति पर काबू बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। भारी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के बीच परिजनों ने गोविंद का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस बोली- ​चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं ​मामले के अनुसंधान अधिकारी रूपसिंह का कहना है- हमने मोटागांव थाने में घटना के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हिरासत में लिए गए 6 लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जिससे दोषियों को सख्त सजा मिल सके। ये खबर भी पढ़िए… युवक की हत्या से गांव में तनाव,घरों में आग लगाई:दावा-पुलिस पर भी हुआ पथराव, रातभर गांव के बाहर बैठे रहे अधिकारी युवक की हत्या से गुस्साई भीड़ ने बस्ती जला दी:चूल्हे पर रोटियां छोड़कर भागे लोग; मशालें लेकर आए ग्रामीणों ने घरों में आग लगाई पहली बार सामने आई बांसवाड़ा हत्याकांड की चश्मदीद:बोली- मेरे सामने 7 लोगों ने घेरकर मारा; भीड़ ने फूंके थे 30 घर, पूरी बस्ती खाली