श्रीगंगानगर। टैक्स बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष पद की शपथ एडवोकेट अजय सिंगला ने ली। सीए धीरज लीला ने उपाध्यक्ष पद संभाला। एडवोकेट विपुल अरोड़ा को सचिव पद व एडवोकेट दिनेश गोयल को कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट तरसेम तायल, उपाध्यक्ष संजय गोयल, सचिव श्याम पुरोहित, अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। सभी ने नव निर्वाचित टीम को कार्यभार सौंपा। अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर एसोसिएशन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। करदाताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।