टेक्नो ने भारत में अपना लेटेस्ट कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा लॉन्च किया है। फोन में सबसे खास 50 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा इसमें 6.78-इंच डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और वाटरप्रूफ IP69K रेटिंग मिलती है। फोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट के साथ पेश किया गया है और इसकी कीमत ₹39,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफर में फोन पर 3 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी सेल 21 जुलाई से शुरू होगी। प्रीमियम डिजाइन, वजन और वाटर-डस्ट रेटिंग टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: फोन में 6.78-इंच का ProXDR कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को टूटने और स्क्रैच से बचाने के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 3 कैमरे दिए गए हैं। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सोनी LYT 700 सेंसर है। इसके साथ पोर्ट्रेट और जूम शॉट्स के लिए 50 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा (OIS सपोर्ट) और वाइड एंगल शॉट्स के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में ऑटोफोकस तकनीक से लैस 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: स्मार्टफोन में बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह डिवाइस टेक्नो के कस्टम यूजर इंटरफेस HiOS 16 पर रन करता है। इसमें 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी और चार्जर: पावर बैकअप के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो हैवी यूसेज में भी आराम से पूरा दिन चलती है। कंपनी इस बैटरी पर 5 साल की ड्यूरेबिलिटी का दावा कर रही है। बड़ी बैटरी को तेजी से रीचार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स: मनोरंजन के लिए इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, GPS, NFC, FM रेडियो, USB टाइप-C और OTG सपोर्ट के साथ आता है।