पाली | शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना एरिया के सुंदर नगर एरिया के वीर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जयराम माली के घर चोरी हो गई। गत 2 अप्रैल की दोपहर को परिवार सहित रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे। शनिवार दोपहर को पाली लौटे। मेन गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन, अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। चोर करीब 5 लाख के सोने–चांदी के गहने और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। जयराम के बड़े भाई जवरीलाल ने बताया कि टीपी नगर थाने से एएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जायजा लिया।