भास्कर संवाददाता | चूरू केएमएम आदिवासी मीणा छात्रावास में रविवार को राष्ट्रीय मीणा महासभा जिला चूरू की मासिक बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने समाज में गुणवत्तायुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने, आडंबर रहित जीवन जीने व सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मोहरसिंह मीणा ने की तथा जिला संरक्षक रामेश्वर लाल मीणा मुख्य अतिथि व रामजीलाल मीणा विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष फूलाराम मीणा ने छात्रावास में किए गए कार्य के व्यय के बारे में बताया। इस अवसर पर सचिव डॉ. बीएल मीणा, कार्यालय सचिव सचिन मीणा, अनुराग मीणा, ओमप्रकाश मीणा, रोहिताश मीणा सहितकई अन्य मौजूद रहे।