भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अपने नए कार्यकाल की शुरुआत हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर हनुमान चालीसा और हनुमानजी के भजनों के साथ की गई। अध्यक्ष ज्योति भदादा ने बताया कि कार्यक्रम की थीम हनुमान जन्म उत्सव पर रखी गई थी। निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा भदादा द्वारा हनुमान चालीसा पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अनिता बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में हनुमानजी से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई। सदस्याओं ने बालाजी के भजन गाए। कार्यक्रम में पिछले सत्र के पदाधिकारियों द्वारा नए पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। कार्यकारिणी का तिलक उपरना पहनाकर व गुड़ खिलाकर स्वागत किया गया। विभा भदादा व रेखा जागेटिया ने तिलक लगाकर सदस्यों का सम्मान किया। इस अवसर पर वैजयंती समदानी, रेखा समदानी, पूजा दरक, रेखा लाहोटी, संतोष तोषनीवाल, कौशल्या समदानी, रश्मि कोगटा, पूनम बाहेती, आजाद सोमानी, संगीता मूंदड़ा, वर्षा पटवारी उपस्थित थी।