बारां| शहर के कोटा रोड स्थित हनुमान वाटिका में रविवार को वैदिक यज्ञ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। नव-प्रतिष्ठित विग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना हुई। समापन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित की। इसके बाद महाआरती हुई। प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु मौजूद थे। प्रधान यजमान कुंजबिहारी नागर रहे। ओमप्रकाश नंदवाना, कृष्णमुरारी ठठेरा, प्रवीण खत्री, सत्यनारायण नागर भी शामिल रहे। यज्ञाचार्य चूड़ामणि पाण्डेय के बताए अभिजीत मुहूर्त में मूर्तियां मंदिर में स्थापित की गईं। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। आयोजन समिति ने संत-महात्माओं, यजमान परिवारों, सहयोगकर्ताओं, स्वयंसेवकों, श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया। अंत में खुशहाली की प्रार्थना की गई।