भीलवाड़ा | शहर में जल संकट गहराने लगा है। आरजिया में चंबल की पाइप लाइन डाल रहे हैं। मुख्य लाइन से 3 कनेक्शन पशु चिकित्सालय, आंगनबाड़ी व सामुदायिक भवन में दिए । इसका फायदा टैंकर वाले उठा रहे हैं। पानी चोरी बीस दिन से चल रही है। टैंकरों से पानी बेचा जा रहा है। राइजिंग लाइन में सीधे टैंकर भर रहे हैं। ^गांव में अभी लाइन डालने का काम चल रहा है। पानी चोरी हो रहा है तो यह गलत है। - गणेश, अधिशासी अभियंता, चम्बल परियोजना कई वार्ड ऐसे हैं जहां 48 से 72 घंटों में एक बार पानी मिल रहा । जवाहर नगर, सीएसए नगर के एफ और जी सेक्टर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, डॉ अंबेडकर नगर के पीछे, वीटी स्कूल सेक्टर सात, कीरखेड़ा में पानी की दिक्कत है।