पाली | महिला जन सहयोग वेलफेयर सोसाइटी और मिलन फ्रेंड्स क्लब के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई। भामाशाह मुकेश रोनल लोढा के सहयोग से कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, सोपनर इत्यादि स्टेशनरी वितरित की गई। इस सामजिक कार्य में संस्था अध्यक्ष अंकिता बोहरा, सचिव अन्नु सोलंकी, उपाध्यक्ष प्रियंका व्यास व नरेन्द्र गुगलिया, नरेश पंवार आदि का सहयोग रहा।