टोंक के जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड की 60वें वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बैंक प्रशासक सी एल बुनकर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बैंक के स्थानीय निकाय सदस्यों ने भाग लिया। टोंक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के सचिव रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बैठक में 6 मई, 2023 की ामसभा की कार्यवाही, प्रशासकीय बैठकों में लिए गए फैसलों की ऑडिट, बैंक के लाभ-हानि खाते एवं स्वीकृत बजट से अधिक व्यय पर चर्चा की गई। आमसभा नहीं होने से वर्ष 2024-25 का बजट पारित नहीं हो सका था। मीटिंग में हरिनारायण सैनी ने उनियारा बैंक को नियमित खोलने तथा उनियारा बैंक के भवन की मरम्मत करवा कर किराए से देने का प्रस्ताव रखा। मिनाक्षी जैन ने सदस्यों को लोन देने का प्रस्ताव रखा। रामनिवास बैरवा ने बैंक के लोन को चुकाने के लिए किसानों की समझाइश करने की बात कही। रामराय मीणा ने संचालक मंडल के चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा। दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के चेयरमैन मोतीलाल मेहरा ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष में बैंक ने करीब 1130 लाख का ऋण वसूला लिससे बैंक की स्थिति पहले से मजबूत हुई है। बैंक प्रशासक ने बैंक सचिव रविन्द्र सिंह यादव और बैंक कर्मचारियों के काम की सराहना की। एडवोकेट नरेन्द्र मेहरा ने संचालक मंडल के चुनाव करवाने की बात कही। इस मौके पर वार्षिक आमसभा में सी सी बैंक के सिद्धांत झाला, राज्य बैंक प्रतिनिधि कार्तिक कुमार शर्मा, विक्रम चौधरी, देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि देवलाल गुर्जर, कमलेश साहू, लक्ष्मण सोनी, बनवारी प्रजापत ,सोहनलाल मीणा, बद्रीलाल पांचाल, शरमादेवी मीणा आदि सदस्य मौजूद थे।