टोंक की जिला स्पेशल टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों की चौकी इलाके में छापा मारकर स्मैक की खरीद-फरोख्त करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- गैस गोदाम के पास धन्नातलाई निवासी आरोपी लंबे समय से स्मैक की खरीद-फरोख्त में लिप्त था। डीएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर उसे मौके से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।