टोंक शहर में प्रशासन ने दो दिन में 26 अवैध नल कनेक्शन काटे हैं। आरोपियों के खिलाफ घाड़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। बुधवार को 10 कनेक्शन काटे गए और 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई। बता दें कि सोमवार को भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा ने कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन दिया था। इसमें पेयजल किल्लत दूर करने समेत अन्य प्रमुख मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी। इसके बाद कलेक्टर ने पेयजल को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। अधिकारी-कर्मचारी कर रहे कार्रवाई इसके बाद पेयजल को लेकर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अवैध नल कनेक्शनों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार को बीसलपुर-टोंक-उनियारा-देवली पेयजल परियोजना की पाइप लाइन से धुंआकला उप तहसील क्षेत्र के थली गांव में लिए गए अवैध कनेक्शनों को काटा गया। इससे पहले मंगलवार को उनियारा उपखंड क्षेत्र में धारोला ढाणी की प्रोजेक्ट की पाइपलाइन में हो रहे कुल 16 अवैध कनेक्शन हटाया गए। साथ ही इन कनेक्शनों की पाइप लाइन आदि सामग्री भी जब्त की गई है। पेयजल आपूर्ति में सुधार हुआ है। इसी के साथ ग्रामीणों को नियमित पानी मिलने की उम्मीद बढ़ी है। लंबे समय से सप्लाई थी बाधित बीसलपुर परियोजना के XEN आकाश गुर्जर ने बताया कि लंबे समय से धारोला ढाणी क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान सामने आया कि वितरण पाइपलाइन में कई लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन कर लिए थे। इससे अंतिम छोर तक पानी का दबाव नहीं पहुंच पा रहा था। इसके चलते कई परिवारों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल रहा था। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों पर विभाग की टीम एक्टिव शिकायतों के आधार पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पाइपलाइन में लगे 16 अवैध कनेक्शनों को हटाया गया। इसके अलावा बिलासपुर, बिनजारी आदि गांवों में कार्रवाई की गई।विभागीय कर्मचारियों ने पाइपलाइन की जांच की। अवैध रूप से जोड़े गए कनेक्शनों को काटा गया। लोगों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। इसके