टोंक जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से धूप में तेजी बनी हुई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही तेज धूप, दोपहर में बढ़ेगी परेशानी सुबह 9 बजे से ही धूप का असर बढ़ने लगा है, जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दोपहर के समय लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय मध्यम गति से हवा चली, लेकिन धीरे-धीरे हवा थमने लगी और गर्मी का अहसास बढ़ गया। इसके चलते लोग घरों में कूलर और पंखों का उपयोग करने लगे हैं। बारिश और ओलावृष्टि के बाद बदला मौसम जिले में 30 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू हुआ था। इस दौरान कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई थी। यह दौर रुक-रुक कर 7 अप्रैल तक चलता रहा, जिसके कारण हल्की सर्दी जैसा माहौल बना रहा। कूलर-एसी का उपयोग हुआ था कम ठंडक बढ़ने से लोगों ने कूलर और एसी का उपयोग कम कर दिया था। अधिकांश लोगों ने इन्हें बंद कर दिया था और पंखे भी कम गति से चलाए जा रहे थे। यह ठंडा मौसम गुरुवार तक बना रहा, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार सुबह से आसमान पूरी तरह साफ है और बादल नजर नहीं आए। इससे धूप तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस था। अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। जूस सेंटरों पर बढ़ेगी भीड़ तापमान बढ़ने के साथ ही बाजारों में जूस सेंटरों और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, जिससे बाजारों में फिर से चहल-पहल नजर आएगी।