पचलंगी | झड़ाया सड़क मार्ग पर स्थित राबाउमावि में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उदयपुरवाटी महेंद्र सैनी, पीईईओ एमजी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह बड़सरा, पंडित विनोद जोशी, मदनलाल भावरिया, मालीराम बड़सरा, रोहिताश सैनी, सागर मल बड़सरा, रवि कुड़ी, बलराम सैनी मौजूद रहे। संस्था प्रधान उषा बुडानिया ने बताया कि महेंद्र सैनी सहित अतिथियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों का सम्मान किया। बोर्ड कक्षाओं में 80% से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मान किया गया। मंच संचालन भवानी शंकर ने किया।