सेठ मुरलीधर जमुना दास बारदाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आवासन मंडल पाली में नूतन पहल महिला समिति और भारत विकास परिषद शाखा पाली की ओर से एचपीवी टीका (HPV) और कैंसर जागरूकता वर्कशॉप आयोजित की गई। 155 देशों में चल रहा प्रोग्राम अध्यक्ष नूतन बाला कपिला ने बताया कि दुनिया के 155 देश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे भविष्य में गर्भाशय और उससे जुड़े अन्य अंगों के कैंसर से बचाव में कारगर है। तीन दिन लगेगा मेगा वैक्सीन कैम्प जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से 29-30 अप्रैल और 1 मई को मेगा वेक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। इसमें टीके से जुड़े विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। साथ ही टीके से जुड़ी अभिभावकों की भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा। वर्कशॉप में लोगों से अपनी बच्चियों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने की अपील भी की गई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य झूंझाराम, विद्यालय के स्टाफ और वर्कशॉप में शामिल सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। पांच प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ राजस्थान के आह्वान पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत पाली जिले में भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ, पाली के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, जिलामंत्री इंद्र सुथार ने बताया कि महासंघ की अपील पर पूरे प्रदेश में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बदलाव करने से सीधा असर आम ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा है। जिसके विरोध में यह मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। इन पांच मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार प्रजापत, थ्री व्हीलर ऑपरेटर संघ के शहर उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह भाटी, हर्ष सुथार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।