डीडवाना जिले के किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर छापरी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक में भीषण आग लग गई। यह ट्रक लुधियाना से अजमेर की ओर पेंट की बाल्टियां लेकर जा रहा था। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर ड्राइवर अमित सिंह, फायरमैन राजूराम और पायलट गजराज सिंह की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के दौरान ट्रक के ड्राइवर और साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझने के बाद हाईवे को खाली करवाकर यातायात बहाल किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।