श्रीगंगानगर। दो युवकों को अलग-अलग जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशी का सेवन कर लेने से अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घटनाएं 7 अप्रैल रात की हैं। पुलिस के अनुसार 19 जेड निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र जगवीरसिंह को मंगलवार रात 10:30 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि युवक ने कीटनाशी का सेवन किया हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। होश में नहीं होने के कारण पर्चा बयान नहीं हो पाए। दूसरे मामले में बींझबायला निवासी 21 वर्षीय प्रेम पुत्र शंकरलाल को रात 8 बजे के करीब गगन पथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल स्टाफ ने घमूड़वाली थाने में सूचना देकर बताया कि युवक ने घर पर कीटनाशी का सेवन किया है और हालत गंभीर है।