संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर उदयपुर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत टाउन हॉल से हुई, जहां से 'नारी शक्ति आक्रोश रैली' निकाली गई। हाथों में विरोध की तख्तियां लिए महिलाएं टाउन हॉल से सूरजपोल तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च में राजनीतिक दलों के खिलाफ नारेबाजी करती रही। महिला कार्यकर्ताओं का कहा- इस महत्वपूर्ण बिल को रोकना उनके अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है। रैली जब शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई सूरजपोल पहुंची, तो वहां का दृश्य देखने लायक था। यहां महिलाओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक लंबी मानव श्रृंखला बनाई। अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी 4 PHOTOS… महिलाएं अब अपने हक के लिए चुप नहीं बैठेंगी महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह मानव श्रृंखला एकजुटता दिखाने और यह संदेश देने के लिए थी कि महिलाएं अब अपने हक के लिए चुप नहीं बैठेंगी। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। सूरजपोल चौराहे पर आक्रोशित महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिलाओं को सशक्त होते नहीं देखना चाहते, इसलिए उन्होंने इस बिल की राह में बाधाएं डाली हैं। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदडा ने कहा कि जो पार्टियां नारी शक्ति के सम्मान की बात करती हैं, उन्होंने ही संसद में इस बिल के खिलाफ मतदान कर अपना दोहरा चेहरा दिखाया है। महिला मोर्चा की निवर्तमान शहर जिलाध्यक्ष कविता जोशी ने बताया कि अगर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ इसी तरह खिलवाड़ किया गया, तो यह आंदोलन और बड़ा रूप लेगा।