उदयपुर के ओस्तवाल नगर में फाइनेंसर की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस हिरासत में ले रखे आरोपियों से पूछताछ जारी है। इधर, मामले में उदयपुर में राव सिरदार समाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर और एसपी से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया- इस मामले में पुलिस अनुसंधान जारी है। वैसे पुलिस ने अभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर रही डीएसपी छवि शर्मा के साथ पुलिस टीम तीनों आरोपी सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इधर, शुक्रवार को मेवाड़ राव सिरदार संघ के नेतृत्व में राव समाज ने दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। समाज ने प्रताप नगर थाने में इस मामले में दर्ज मामले की वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा प्रस्तावित मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में समाज ने बताया कि इस मामले में समाज के कई निर्दोष युवाओं और रिश्तेदारों के नाम शामिल कर दिए गए, जबकि उनका घटना से कोई संबंध नहीं है। जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में समाज ने आरोप लगाया कि यूडीए ने न्यायालय के स्थगनादेश की अनदेखी कर रहा है। नियमानुसार 15 दिन का नोटिस जारी नहीं किया। ये खबरें भी पढ़े… चोरी के बाद CCTV में दिखे भागते चोर:दो ज्वेलरी शॉप से उड़ाए लाखों के जेवर, दीवार तोड़कर घुसे थे; गुस्साए व्यापारियों ने बंद किए बाजार ज्वेलरी शॉप से 22-लाख के हीरे समेत 1-करोड़ की चोरी;VIDEO:शटर उखाड़कर घुसे; कांच का गेट तोड़ा, चोरों ने टॉर्च जलाकर एक-एक बॉक्स खंगाला उदयपुर में बारिश से उमस बढ़ी:सुबह से बादल छाए रहे, तापमान 33 डिग्री पार; जानिए क्या है झीलों की स्थिति सीएम भजनलाल 2 दिन के दौरे पर आएंगे उदयपुर:झाड़ोल के बीड़ा गांव में चौपाल लगाकर रात गुजारेंगे; वन महोत्सव के बाद अफसरों की लेंगे समीक्षा बैठक