उदयपुर शहर के बीच स्थित सबसे बड़ा ऑक्सीजन पॉकेट गुलाबबाग को लेकर नगर निगम ने नई गाइड लाइन जारी की है। अब वहां पर आने और जाने वालों को कई नियमों की पालना करनी होगी। यहीं नहीं इस बाग में कब जा सकते है इसका भी समय तय कर दिया गया है। नगर निगम ने गुलाबबाग को स्वच्छ, सुरक्षित एवं वहां आने वाले अनुशासित वातावरण बनाए रखे इस सोच से ये कुछ बदलाव किए है। नगर निगम कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने इसको लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गुलाब बाग में अब सैर और घूमने आने वाले लोगों को नए नियमों का पालन करना होगा। नगर निगम ने उद्यान की स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्वाइंटर में समझे अब ये सब होगा गुलाबबाग में