उदयपुर में आम लोगों की जरूरतों से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं हाशिये पर खड़ी हैं। शहर के अधिकतर वार्ड इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोग ‘भास्कर समाधान’ पर अपने इलाके की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील कर रहे हैं। लोगों की भेजी पोस्ट की बात करें तो विभागों के उलट हकीकत नजर आती है। फतहसागर क्षेत्र में एक यूजर ने पुल से गिरकर कई बेसहारा पशुओं की जान चली जाने की समस्या बताई है। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने बताया कि उनके एरिया में पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर झूल रहा है। वहीं एक अन्य पोस्ट में गहरी खुली नाली को कवर न करने और सफाई से जुड़ी समस्या हमें शेयर की गई है। शहर के अलग–अलग वार्ड और इलाकों से ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों ने ये समस्याएं हमें पोस्ट की हैं, जो आम आदमी के रोज के संघर्ष की एक झलक भर है। लोग सरकारी विभागों की लचर व्यवस्था से ऊब चुके हैं। हालांकि भास्कर समाधान पर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर अधिकारियों ने कई मामलों में समाधान भी करवाए हैं। उदयपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर डालते हैं एक नजर.. पुल से गिरकर मर रहे बेसहारा पशु उदयपुर से महेन्द्र सिंह ने रानी रोड, फतहसागर से एक गंभीर समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी पार्क के आगे, फतहपुरा जाने वाले मार्ग पर एक पुल बना हुआ है जो बाउंड्री वॉल न होने से खुला पड़ा है। इससे आए दिन बेसहारा गाय, भैंस, कुत्ते और अन्य जीव गिरकर गंभीर घायल और कई बार मर भी जाते हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संभवत: यह जमीन निगम के अंतर्गत आती है। बिजली के तारों पर लटका टूटा पेड़ 'भास्कर समाधान' पर हितेश कुमावत ने लोयरा कैसर बाग के पास नारियों की खादरी (बड़गांव) से एक संवेदनशील मामला उठाया है। उन्होंने बताया कि यहां एक पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आकर गिरा हुआ है। तारों के टूटने का डर तो बना ही हुआ है आते–जाते राहगीरों की जान को भी बरसात में खतरा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तारों में लगातार स्पार्किंग भी हो रही है। निगम ने गहरी नाली को खुला छोड़ा पुराेहितों की मांदड़ी, रोड नंबर 4 से गौरवदीप चौबीसा ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा की क्षेत्र के हंसा किराना स्टोर के पास सड़क के बिल्कूल किनारे एक गहरी लंबी नाली काफी समय से खुली पड़ी है। लेकिन निगम और सफाई कर्मचारी इसे न तो ठीक ही कर रहे हैं न ही इस पर कोई अस्थायी कवर ही लगा रहे हैं। इसमें किसी बेसहारा पशु या बच्चे के गिरने से गहरी चोट लग सकती है। मानसून आया लेकिन नालियां साफ नहीं राजेश सुहालका ने सज्जन नगर के गोवर्धन सागर रिंग रोड से नालियों के साफ न होने का मुद्दा उठाया हे। उन्होंने बताया कि मेरे घर क बाहर बनी नाली ब्लॉक है। निकासी न होने से जमे हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं और दुर्गंध आ रही है। कई बार सफाईकर्मियों को इसकी शिकायत कर चुके लेकिन अब तक न तो सफाई हुई न ही कोई इसे देखने आया। यह समस्या बीते एक महीने से बनी हुई है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. बंद पड़ी रोड लाइट्स हुईं ठीक उदयपुर से नकुल कुमार ने ठोकर चौराहा से मांदड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर लगी रोड लाइट्स के कई दिनों से बंद होने की समस्या हमें पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इस रास्ते पर रेलवे ब्रिज के आसपास रोड लाइट्स बंद होने से वाहन चालाकों और पैदल आनेजाने वालों को काफी परेशानी होती है। सुनसान एरिया होने से ब्रिज के नीचे लूटपाट की आशंका बनी रहती है जो अंधेरा होने से और बढ़ गई है। इस पर एक्शन लेते हुए संबंधित विभाग ने लाइट्स दुरुस्त कर रास्ते को फिर से रोशन कर दिया है। राजेश घावरी बने ‘स्टार ऑफिसर’ उदयपुर के भुवाना रोड इलाके के रहने वाले जितेंद्र वेद ने धन श्री वाटिका के पास गंदगी का ढेर जमा होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि यहां काफी दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। लोगों को मना करने के बाद भी यहां कचरा डाल रहे हैं। निगम भी नियमित सफाई नहीं करवा रहा। इस समस्या पर एक्शन लेते हुए निगम के जोन-2 के सुपरवाइजर राजेश घावरी ने इसका समाधान कर मौके पर सफाई करवा दी है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर