व्यापारी और भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को रमता राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 6 महीने से पुलिस से बचता हुआ फरारी काट रहा था। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत तक कई जगहों पर उसकी तलाश में टीमें भेजी गई थीं। इसके बाद सूचना मिली कि रमताराम चित्तौड़गढ़ की दो नदियों के संगम क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर में देखा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ा। एसपी मनीष त्रिपाठी ने उसपर 10 हजार का इनाम भी रखा था। बाद में इसे बढ़ा कर 25 हजार कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी का कहीं पता नहीं चला रहा तो उदयपुर रेंज आईजी ने इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी। मामला चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना इलाके का है। अब समझिए पूरा घटनाक्रम पहले शूटर और अन्य आरोपी हुए गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले शूटर मनीष कुमार उर्फ कमल दुबे को गिरफ्तार किया था, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी। इसके बाद मामले में भजना राम का नाम सामने आया, जो पहले रामस्नेही संप्रदाय से जुड़ा हुआ था, लेकिन बाद में उसे निष्कासित कर दिया गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य आरोपी अरविंद उर्फ कृपानाथ दुबे को भी पकड़ा गया, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसने शूटर और हथियार सप्लायर के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। जांच आगे बढ़ने पर रमता राम का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। एसपी ने कहा कि रमता राम की गिरफ्तारी के बाद अब उन लोगों की भी जांच की जाएगी, जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की। जल्द ही सबूतों के साथ चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी। अब देखिए 11 नवंबर को क्या हुआ था 30 साल पुराने जमीन विवाद में हुई हत्या पुलिस जांच में सामने आया है कि रमता राम और रमेश ईनाणी के बीच करीब 30 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस का मानना है कि लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी ने आखिरकार इस वारदात का रूप ले लिया। अब रमता राम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क और हत्या की प्लानिंग से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले को लेकर पूरे जिले की नजर पुलिस कार्रवाई पर बनी हुई है। बता दे कि रमता राम को भी रामस्नेही संप्रदाय से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा नेता की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 'मेरी मां-बेटी के खिलाफ कहे थे अपशब्द, इसलिए मार डाला':चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता का हत्यारा गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- कहासुनी का बदला लिया था SHO ने भीड़ पर पिस्टल तानी, धमकाया:भाजपा नेता का शव ले जा रही एंबुलेंस पुलिस ने रोकी; बाजार बंद, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन​​​​​​​ भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या; VIDEO:बाइक पर हेलमेट पहनकर आया बदमाश; 3 फायर कर भागा आरोपी पकड़ा​​​​​​​