उदयपुर में आज तड़के बूंदाबांदी हुई तो सलूंबर के गांवों में रात भर जमकर बारिश हुई है, जिससे खरका नदी में पानी की आवक शुरू हो गई। जिसे देखने सुबह-सुबह लोग पहुंच गए। उदयपुर और सलूंबर जिले में आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सलूंबर के लसाड़िया में साढ़े नौ इंच सलूंबर जिला ब़ाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले के लसाड़िया में बीते चौबीस घंटे में 235 मिलीमीटर यानि करीब साढ़े 9 इंच बारिश हुई है। जिले के झल्लारा में 88, सेमारी में 51, सलूंबर में 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, जिले के सराड़ी गांव के पास गोमती नदी में भी पानी की आवक हुई, जिसे देखने काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। 2 दिन से हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम में ठंडक है, लोगों को उमस से राहत मिली है। सलूंबर के सेमारी और आसपास के क्षेत्रों में रात भर बारिश हुई। सेमारी में आज सुबह तक दो इंच बरसात हो चुकी है। सेमारी में आज सुबह भी रिमझिम बारिश हुई। बारिश के चलते खरका नदी में एकाएक पानी की आवक होने लगी और नदी में पानी बहते हुए आगे बढ़ रहा था। यहपानी जयसमंद झील में जाता है। जल संसाधन विभाग उदयपुर के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक बीते चौबीस घंटे में उदयपुर के 'डाया और सोम पिकअप वियर, रेनफॉल सेंटर पर 3-3 इंच तो सलूंबर और कोटड़ा में सवा-सवा इंचा बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में अभी तक 36% कम बारिश हुई है। अब तक उदयपुर में 214.1 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन मात्र 137.5 मिमी बारिश ही हुई जो 36 प्रतिशत कम है। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस.देवड़ा के अनुसार दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम हल्की वर्षा होने की संभावना है। उदयपुर में आने वाले पांच दिनों तक हल्की खंड वर्षा और बादल छाये रहेंगे तथा तापमान यथावत बना रहेगा। उदयपुर में पिछले चौबीस घंटे में बारिश उदयपुर में जलाशयों का जलस्तर (आंकड़े मीटर में) वीडियो : गजेंद्र लक्षकार-सलूंबर और यशवंत सिंह पंवार-सेमारी