उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में न्यू आरटीओ रोड स्थित मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पीछे वाले गेट के सामने एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। आसपास गुजरने वाले लोगों को तेज बदबू महसूस हुई। बदबू इतनी तेज थी कि आसपास एरिया तक फैल रही थी। राहगीरों ने पास जाकर देखा तो सड़ा गला शव दिखाई दिया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इतने में आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाधिकारी पूरणसिं​ह राजपुरोहित ने बताया कि देखने से करीब 5 से 6 दिन पुराना शव लग रहा है। जिसमें से तेज बदबू आ रही थी। मृतक व्यक्ति कौन है और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।