शहर की पहचान सिर्फ उसकी सड़कों और इमारतों से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से होती है। उदयपुर के कई इलाकों में इन सुविधाओं की कमी अब लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। कहीं खाली प्लॉट में जमा कचरा बदबू फैला रहा है तो कहीं खुला सीवर चैंबर हादसों का खतरा बढ़ा रहा है। कई कॉलोनियों में बंद स्ट्रीट लाइट के कारण रात के समय लोगों को असुरक्षा और अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुछ मामलों में विभागों ने तत्परता दिखाते हुए समाधान भी किया है। हिरण मगरी सेक्टर-3 में बंद रोड लाइट दोबारा चालू कर दी गई, जबकि देवाली-गोवर्धन विलास में खुले सीवर चैंबर की सफाई कर लोगों को राहत पहुंचाई गई। शिकायत से समाधान तक की ऐसी ही तस्वीर इस रिपोर्ट में देखिए। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… न्यू सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड पर गंदगी की समस्या उदयपुर शहर के हिरण मगरी क्षेत्र की गायत्री नगर कॉलोनी के रहने वाले मनोज ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर कचरे की समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि न्यू सैटेलाइट हॉस्पिटल रोड पर एक खाली प्लॉट में कचरे का ढेर जमा है। जिसके कारण आस-पास के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। हादसों को न्यौता दे रहा सीवर का चैंबर शहर के रोड नं 4 निवासी गौवरदीप चौबीसा ने समस्या पोस्ट की है कि सड़क किनारे सीवर का चैंबर खुला पड़ा है। जिसमें गिरकर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द इसे ठीक किया जाए, ताकि खतरा टल जाए। वर्मा कॉलोनी से बंद स्ट्रीट लाइट हिरण मगरी की वर्मा कॉलोनी से स्ट्रीट लाइट की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी अशोक ने बताया कि कई दिनों से रोड लाइट की समस्या से परेशान है। लोगों को अंधेरे के कारण का काफी दिक्कत हो रही है। रात के समय में चोरी की भी डर बना रहता है। मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान लोग गारियावास की गुरु रामदास कॉलोनी के रहने वाले मांगी लाल मेघवाल ने समस्या पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी कॉलोनी में भी रोड लाइट की दिक्कत बनी हुई है। ये लाइट लंबे समय से बंद होने के कारण रास्ते में काफी असुविधा होती है। लोगों का कहना है कि इसे ठीक किया जाए ये मूलभूत सुविधाओं का हिस्सा है। सेक्टर 3 में ठीक हुई रोड लाइट उदयपुर शहर के हिरण मगरी सेक्टर 3 से 2 दिन पहले बंद रोड लाइट की समस्या क्षेत्रवासी विक्रम रावत ने पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि बंद लाइट की समस्या से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लिया और लाइट ठीक करवा दी है। गोवर्धन विलास के पास बना सीवर चैंबर किया गया साफ शहर के देवली क्षेत्र के गोवर्धन विलास से के.सी जैन ने समस्या पोस्ट की थी कि इलाके में कई दिनों से सीवर का चैंबर खुला था। जिसके कारण गंदी बदबू और मक्खी-मच्छर का सामना करना पड़ता था। हालांकि, राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर ने इसका समाधान करवा दिया है। अजय कल्याण बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के देवाली-गोवर्धन विलास के रहने वाले के सी जैन ने ओपन सीवर साफ नहीं होने और बदबू आने की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। इस पर नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर अजय कल्याण ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर से सामने आईं 5 बड़ी समस्याएं:मीरा नगर में बिजली के तार बने खतरा, भुवाना रोड पर खुला चैंबर, शिकायत के बाद ठीक हुई स्ट्रीट लाइट 2.उदयपुर के भुवाना और बेड़वास में कार्रवाई:खतरनाक स्पार्किंग और गंदगी की समस्या दूर, पहाड़ा में स्ट्रीट लाइट गुल और रेलवे क्रॉसिंग के पास झुके बिजली के पोल 3.उदयपुर में बंद लाइटें और कीचड़ से फूटा गुस्सा:आदिनाथ और महावीर कॉलोनी की जनता बेहाल, गोवर्धन कल्याण के प्रयासों से ठीक हुआ सीवर का ढक्कन 4.आम जनता की समस्याओं को मिला मंच:उदयपुर में सड़क पर फैला कीचड़ तो कहीं नालियां हुईं बंद, अधिकारियों को पाबंद कर वार्डों में शुरू कराया सफाई अभियान 5.उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.आठ साल पुरानी नाले की समस्या का हुआ समाधान:जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी, समाधान से लोगों को मिली राहत, प्रमोद कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज 'पब्लिक के स्टार' 8.उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.उदयपुर में बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की चिंता:कहीं कचरे का अंबार, कहीं पानी-बिजली की मार, लाइनमैन आशीष मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 10.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन