जोधपुर| जोधपुर मंडल में आरपीएफ के ऑपरेशन अमानत के तहत बीते एक वर्ष में 456 यात्रियों का 91.26 लाख रुपए मूल्य का खोया सामान बरामद कर उन्हें लौटाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आरपीएफ ने ट्रेनों और स्टेशनों पर नियमित निगरानी के दौरान बैग, मोबाइल, लैपटॉप, नकदी, पर्स, दस्तावेज और आभूषण सहित कुल 91,26,173 रुपए का सामान बरामद किया। सत्यापन के बाद यह सामान वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। रेल प्रशासन के अनुसार लौटाए गए सामान की संख्या और मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 43.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।