स्कूल जा रही एक 11वीं कक्षा की छात्रा को बोलेरो गाड़ी में अगवा कर 3 युवकों ने गैंगरेप किया। जिनमें से मुख्य आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया है,जिसके मोबाइल से 8 अलग-अलग लड़कियों के न्यूड वीडियो भी मिले हैं,पुलिस ने आरोपी का मोबाइल डाटा रिकॉर्ड में लिया है और उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। जब बदमाश उसे स्कूल के रास्ते पर पटक कर जाने लगे तो ग्रामीणों ने घेरकर मुख्य आरोपी को दबोच लिया। जबकि 2 भाग गए,जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की बोलेरो गाड़ी को फूंक दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। जांच अधिकारी डीएसपी मनीषा मीणा ने बताया कि मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। वह शादीशुदा है गाड़ी भी उसी की थी, जिसे जब्त कर लिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर 3 युवकों पर पोक्सो एक्ट, अपहरण, गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। इनमें दो आरोपी चचेरे भाई हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। SP सुधीर चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी का गांव घटनास्थल से करीब 2 किमी दूर है। वह पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा और छेड़छाड़ कर रहा था। बुधवार को भी छात्रा का पीछा किया था, लेकिन तब गांव के दूसरे बच्चे साथ थे। तो लौट गया। गुरुवार को भी गांव के अन्य बच्चे थे, मगर वे उससे करीब 200 मीटर आगे चल रहे थे। इसका फायदा उठा आरोपियों ने छात्रा गाड़ी में खींच लिया। उसने शोर मचाया तो गांव के छात्रों ने गांव में खबर दी। इसके बाद घटना का पता चला। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ब्लैकमेलिंग गैंग का सरगना हो सकता है। उसके फोन में और भी लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनो चचेरे भाई फरार है। --- ये खबर भी पढ़ें स्कूल जा रही नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप:11वीं की छात्रा को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी जलाई अलवर में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामले आया है। तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप है। इसमें दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। रिपोर्ट में पीड़िता के भाई ने बताया- मेरी बहन एक सरकारी स्कूल की 11वीं क्लास में पढ़ती है। जो गुरुवार सुबह 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)