IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 6 रन से हरा दिया।मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी। तुषार देशपांडे ने इसमें 4 रन ही दिए और राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी। लगातार दूसरी जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है। गुजरात दो हार के साथ सातवें स्थान पर है। इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी RR ने 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला। जवाब में GT 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए। 10 ओवर के बाद लड़खड़ाई गुजरात की पारी 211 रन के टारगेट के सामने गुजरात ने 10 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बना लिए थे। 11वें ओवर में साई सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। 15 ओवर तक टीम 7 विकेट गंवा चुकी थी और रन 161 ही बने थे। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। इसके बाद राशिद खान (24 रन) और कगिसो रबाना ने 41 रन की पार्टनरशिप कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच गुजरात से छीन लिया। मैच का स्कोरकार्ड पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। पढ़ें मैच की खबर… टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… देखें पॉइंट्स टेबल…