झुंझुनूं | सर्वसमाज एकता मंच की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता राजेश बजाड़ ने की। बैठक में 14 अप्रैल को प्रस्तावित अंबेडकर-फुले जयंती के उपलक्ष में वाहन रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। मंच संयोजक प्रदीप चंदेल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। सुभाष डिग्रवाल ने बताया कि रैली गांधी चौक से शाम 4 बजे रवाना होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगी। बैठक में बसंत वाल्मीकि, शंभूदयाल नेहरा, मनोहर बाकोलिया, एडवोकेट धर्मपाल बंशीवाल, प्रहलाद बाकोलिया, पवन नेहरा, राजेश चावला, रवि नावरिया, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।