झालावाड़ में बरखा शर्मा को विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी का पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके इस कार्यकाल की पहली बैठक मंगलवार को उनके निवास पर संपन्न हुई। बैठक में पूरे सत्र के कार्यक्रमों और महिला जिला कार्यकारिणी के पदों की घोषणा की गई। संगठन महामंत्री डॉ. अनुश्री शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई को विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जयपुर के प्रख्यात सर्जन डॉ. आनंद नागर (गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट व लिवर स्पेशलिस्ट) मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। 108 शिवलिंग का किया जाएगा सामूहिक रुद्राभिषेक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी श्रावण मास के पवित्र महीने में 16 अगस्त को विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी की ओर से 108 पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में विप्र परिवार भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और प्रकृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस माह में सात्विक जीवन, उपवास और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है, क्योंकि यह आध्यात्मिक शुद्धि और मानसिक शांति प्रदान करता है। धार्मिक यात्रा से लौटी पदाधिकारियों का किया सम्मान बैठक के अंत में आदिकैलाश की यात्रा से लौटीं विप्र सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या शर्मा, चारधाम यात्रा से लौटीं नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा और एएसआई संगीता शर्मा को सदस्यों द्वारा माला पहनाकर व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें सकुशल यात्रा से लौटने पर शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में कुसुम शर्मा, शरद तिवारी, ममता दुबे, सुमन शर्मा, जलज तिवारी, मंजू पांडे, ज्योति शर्मा, ममता नागर, स्वाति तिवारी, वंदना शर्मा, सपना शर्मा, विजया शर्मा, कोमल गौड़, नगर अध्यक्ष हेमलता शर्मा, रजनी मिश्रा, रानू शर्मा, अनीता शर्मा, ममता औदिच्य, आशा औदिच्य, गायत्री शर्मा, सुरभि शर्मा और शीला तिवारी सहित कार्यकारिणी की सभी महिलाएं उपस्थित थीं।