अरुणाचल प्रदेश और असम में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति है। अरुणाचल के 12 जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। लेकू नदी के उफान से असम के जोनाई इलाके में बाढ़ आ गई और नेशनल हाईवे-515 भी पानी में डूब गया। असम में 96 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। छह जिलों के 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। अब तक 1690 हेक्टेयर फसल खराब हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को फोन कर हालात की जानकारी ली। मानसून 24 जून तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक यह बाकी राज्यों में भी पहुंच सकता है। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के बड़वानी में उफनते पुल को पार करते समय ट्रैक्टर और उसका ड्राइवर बह गया, ड्राइवर अब भी लापता है। वहीं, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारिश में कच्चा मकान ढहने से 2 बच्चियों और सुकमा में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा में 41.3°C, हरियाणा के भिवानी में 42.3°C, एमपी के दतिया में 42.2 °C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के अहमदाबाद में 40°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जून: 1 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों को बारिश का यलो अलर्ट, उज्जैन-देवास में भारी बारिश का संभावना मध्य प्रदेश के 6 जिले उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में आज भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 100mm से ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश, 46 में अलर्ट; राज्य को मानसून का इंतजार उत्तर प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश जारी है। आज भी लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश का असर है। साथ ही 46 शहरों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बीते 16 दिन से राज्य के बॉर्डर वाले जिलों तक ही अटका हुआ है। आगे नहीं बढ़ा है। अगले 2-3 दिन में यह आगे बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान 44°C से ज्यादा राजस्थान में जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में मानसून के आने में देरी हो रही है, प्री-मानसून बारिश का असर जारी है। रविवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बेमेतरा में बारिश से दीवार ढही, 2 बच्चियों की मौतच; सुकमा में बिजली गिरने से युवक की जान गई छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन दिन तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। सोमवार को बेमेतरा के राऊरपुर में बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। सुकमा में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बगहा, बक्सर खगड़िया में बारिश, 25 जिलों में अलर्ट; अब तक 50% कम हुई बरसात बिहार में इस साल मानसून ने समय से पहले 11 जून को ही दस्तक दे दी थी, लेकिन एंट्री के तुरंत बाद कमजोर पड़ गया। 28 जून तक बिहार में सामान्य होने वाली 140.4mm बारिश के मुकाबले 69.8mm हो सकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 38 में से 6 जिलों में ही सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है। 18 जिलों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। आज 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…