सिवाना | कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मंत्री एवं सूरतगढ़ से कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर का माला-साफा स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंदनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं विधायक गेदर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरमाराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी लालाराम मेघवाल, मोहनलाल सरगरा, सुरेश सांखला मौजूद रहे।