बाड़मेर | जाट रेजीमेंट में सेवा के बाद बर्फीले लद्दाख क्षेत्र में 18 हजार फीट ऊंचाई पर तैनाती पूरी कर बाड़मेर लौटे हवलदार घमंडाराम का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशाला में विद्यालय स्टाफ ने स्वागत किया। संस्था प्रधान जेपी शारदा ने साफा पहनाकर सम्मानित किया। जबकि वाइस प्रिंसिपल प्रतापराम ने शॉल ओढ़ाई। कार्यक्रम में उनकी पत्नी व्याख्याता उर्मिला, जो इसी विद्यालय में कार्यरत हैं को ममता शर्मा और कंचन व्यास ने लाल वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान दिया। इस अवसर पर व्याख्याता गोपाल टेलर, लक्ष्मण गोदारा, कानाराम एवं छगनसिंह ने स्वागत किया।